Bathinda News

कार पलटने से बच्चा तथा तीन महिलाएं घायल

road accident

बठिंडा, गोनियाना रोड़ पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप तेज रफ्तार कार अचानक असन्तुलित होकर कई पलटियां खाते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा इतना बड़ा था कि कार के आगे बैठी महिला पिछली सीट पर तथा पिछली सीट पर बैठी महिला कार की डिग्गी में जा फंसी। मौके पर ही मौजूद समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के सदस्यों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला तथा संस्था की एम्बुलेंस के जरिये हादसे में घायल हुए एक बच्चे तथा तीन महिलाओं सहित चार को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान अभजोत (7) पुत्र गुरप्रीत सिंह, हरपाल कौर (65) पत्नी हरनेक सिंह, कुलविंदर कौर (50) पत्नी जसविंदर सिंह तथा अमरजीत कौर (33) पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव खिड़कियां वाला (श्री मुक्तसर साहिब) के तौर पर हुई।