Women

खिले चेहरे के लिये सेब

Apple

सेब एक अति स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्द्धक फल माना जाता है मगर यह बहुत कम लोग जानते होंगे कि यह पौष्टिक होने के साथ-साथ सौंदर्यवर्द्धक भी है। आप सेब द्वारा निम्न उपायों से अपने सौंदर्य में वृद्धि कर सकती हैंः-

  • तैलीय त्वचा के लिए कद्दूकस किए सेब को चेहरे पर मलें।
  • खट्टे सेब का रस मस्सों पर लगाने से लाभ होता है।
  • सेब के रस में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाने से रंग साफ होता है।
  • सेब व संतरे का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा खिल उठता है।
  • बाल धोने के बाद उनमें सेब के रस की मालिश करें व 15-20 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे बालों की रूसी दूर हो जाती है।
  • थोड़े से पानी में सेब के टुकड़ों को पकाएं व इसे गर्दन पर लगाएं। गर्दन का कालापन दूर होगा।
  • सेब का रस नियमित पीने से शरीर सुडौल बना रहता है।
  • प्रातः 2-3 गाजर व सेब को कद्दूकस करें व इन्हें मिलाकर खाली पेट खाएं। 2-3 घंटे तक कुछ न खाएं। इससे शरीर से चर्बी कम होती है।
  • दो चम्मच सेब का रस व एक चम्मच दही का पेस्ट चेहरे पर लगाना तैलीय त्वचा से तेल हटाने के लिए लाभकारी है।

कद्दूकस किए हुए एक सेब को दबाकर उसका रस निकाल लें व इसमें जरा-सा नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट चेहरा ताजे पानी से धो लें। इससे त्वचा निखर जाएगी।