पंजाब सीएम की अपील के बावजूद, 1,338 टेलीकाॅम टावर बाधित

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अपील के बावजूद, राज्य में 1,338 से अधिक दूरसंचार टाॅवर बाधित कर दिए गए हैं, जिससे यहां दूरसंचार सेवा प्रभावित हो गई है। 25 दिसंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने किसानों से अपील की थी कि वे राज्य में दूरसंचार सेवाओं को बाधित न करें।
पंजाब सीएमओ ने ट्वीट कर कहा था, ‘मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह किसानों से अपील करते हैं कि वे राज्य की दूरसंचार सेवाओं को बाधित न करें और नागरिकों को असुविधा न पहुंचाए। मुख्यमंत्री उनसे संयम और अनुशासन दिखाने का आग्रह करते हैं।’
जब मुख्यमंत्री ने किसानों से शुक्रवार को अपील की थी, उस समय तक कुल 700 टाॅवरों को बाधित किया जा चुका था। इसके बाद सीएमओ पंजाब ने 4.54 शाम को अपील जारी की थी।
अपील के बावजूद, 1,235 टाॅवर (ट्वीट से पहले 700 बाधित हो चुक थे) शनिवार शाम 6.30 बजे तक बाधित किए जा चुके हैं।
रविवार को सुबह 8 बजे तक, 1,338 साइट्स डाउन हो गए थे और शनिवार लगभग रात 8 बजे से करीब 151 साइटें डाउन थी।
जो टाॅवर्स डाउन हैं, उनमें से स्व-संचालित इंडुज टाॅवर्स, जियो, बीएसएनएल के स्वामित्व वाले टाॅवर और जीओ के एजी-2 टाॅवर्स शामिल हैं।

