बिन मां के बेजुबान पिल्लों की मां सहारा का टेक चंद

बठिंडा, बेजुबान जानवरों से स्नेह रखने वाली सहारा की सहयोगी संस्था शहीद राम सिंह सहारा जीव रक्षा सोसायटी के टीम मैंबर टेक चंद व जग्गा व गौतम गोयल द्वारा बेजुबान कुत्तों और पक्षियां की सेवा संभाल और उपचार किया जाता है। सहारा जीव रक्षा सोसायटी के पास दो कुत्तियों की मौत हो जाने के कारण उनके दोनों कुत्तीयों के 11 नवजात पिल्ले जिनको सहारा जनसेवा के टीम मैंबर टेक चंद पिल्लों को मां की तरह से शीशी से दूध पिला कर उनका पालन पोषण कर रहे है तथा सभी पिल्लों को गर्म कंबलों में लपेट कर मां की ममता दे रहे है।
उल्लेखनीय है 11 पिल्ले पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि टेक चंद सड़क दुर्घटनाओं में घायल 15 कुत्तों का भी उपचार कर रहा है। जहां कहीं भी सड़क दुर्घटना में घायल या बीमार कुत्तों का समाचार प्राप्त होने पर सहारा टीम टेक चंद व गौतम गोयल सहारा मुख्यालय लाते है व उनका पूर्ण रूप से उपचार व सेवा संभाल करते हैं।

