रैन बसेरे में पहुंचे 36 प्रवासी मजदूर

बठिंडा, रात्रि 10 बजे 36 प्रवासी मजदूरों का एक दल जो बिहार से यहां मजदूरी के लिए आया था सहारा मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने रहने के लिए प्रबंध की मांग की जिस पर तुरंत सहारा जन सेवा टीम मनीकरण शर्मा, संदीप गोयल, राजेंद्र कुमार, गौतम गोयल ने सभी मजदूरों को माल गोदाम रोड पर नगर निगम के रैन बसेरे में पहुंचाया जहां 20 मजदूरों ने बताया कि वह भूखे हैं उन्होंने खाना नहीं खाया सहारा जन सेवा टीम द्वारा तुरंत 20 मजदूरों को खाना उपलब्ध करवाया गया।
सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि नगर निगम के चारों रैन बसेरे में सहारा द्वारा गर्म कपड़ों और हर तरह के खाने पीने का प्रबंध किया हुआ है सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि सहारा की हर संभव कोशिश है हर व्यक्ति को गर्म कपड़ा मिले इसके लिए सहारा द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।

