स्कियोरिटी गार्ड पर हमला करके घायल किया

एनएफएल टाऊनशिप के सुरक्षा गार्ड पर करीब आधा दर्जन युवकों ने लोहे की हत्थियों, डंडों से हमला करके घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी नौजवान वेलफेयर सोसायटी ही हाईवे एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची तथा घायल सुरक्षा गार्ड को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान हरविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी भुच्चो खुर्द के तौर पर हुई है। घायल हरविंदर सिंह ने बताया कि हमलावार युवक एनएफएल टाऊनशिप के नजदीक कोठे अमरपुरा के रहने वाले हैं जो एनएफएल टाऊनशिप में बिना परमिशन दाखिल होना चाहते थे लेकिन रोकने पर उक्त युवकों ने सुरक्षा गार्ड पर हमला करके उसे घायल कर दिया।

