Bathinda News

स्विगी डिलीवरी बॉय से बाइक छीनी

Nojwan

बठिंडा, रात जी.टी रोड़ पर तिनकोनी के समीप फूड आर्डर देने जा रहे स्विगी कंपनी के डिलीवरी बॉय को एक अन्य बाइक सवार दो युवकों ने घेर कर स्विगी बॉय से मोबाइल मांगा। जैसे ही स्विगी बॉय बाइक से नीचे उतरने लगा तो बाइक सवार युवकों ने गंडासे से स्विगी बॉय पर हमला कर दिया। गंडासे का उल्टा हिस्सा लगने से युवक सडक पर गिर गया तथा भागने लगा। हमलावर स्विगी डिलीवरी बॉय का बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजेसवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियरों ने घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान कोमल मेहता पुत्र अशोक मेहता निवासी गली नंबर 3, प्रताप नगर के तौर पर हुई।