Bathinda News

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 की मौत

Sahara Jan Sewa

बठिंडा, आज बठिंडा मानसा रोड पर बठिंडा से 20 किलोमीटर दूर भाईबख्तौर के पास एक महिंद्रा पिकअप पीबी 03 बी.डी. 0155 को रात्रि कोई भारी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे महिंद्रा पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में महिंद्रा पिकअप के चालक व सहायक दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी से सड़क पर गिर पड़ा जिसे कई अज्ञात वाहनों ने बुरी तरह से कुचल दिया तथा सहायक चालक को रात्रि मौड़ 108 ने बठिंडा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

इस दुर्घटना की सूचना प्रातः सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम मनी कर्ण, राजेंद्र कुमार एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल भाई बख्तौर पहुंचे। थाना कोटफत्ता की पुलिस घटना स्थल पर उपस्थित थी। बहुत ही दर्दनाक मंजर था।

पिकअप चालक वाहनों द्वारा बुरी तरह से कुचला हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है दुर्घटना होने के बाद चालक महिंद्रा पिकअप से सड़क पर गिर पड़ा वहां से गुजरने वाले अज्ञात वाहनों द्वारा चालक को बुरी तरह से कुचल दिया गया था।

प्राप्त जानकारी अनुसार महिंद्रा पिकअप फरीदकोट से बठिंडा होकर मानसा जा रहा थी। सहारा टीम मनी कर्ण व राजेंद्र कुमार ने पुलिस कार्रवाई के बाद चालक का शव इक्टठा करके पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों अनुसार पिकअप में से कैश और गाड़ी के दस्तावेज गायब थे जो नहीं मिले। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है यह हादसा गहरी धुंध के कारण हुआ होगा। मृतकों की पहचान वीरबल शर्मा पुत्र तोता राम (38) सिद्धू अस्पताल वाली गली मानसा व प्रेम कुमार पुत्र गिरदारी राम (30) निवासी सुनाम के तौर पर हुई है।