Bathinda News

कोरोना पाजिटिव की मौत, संस्था ने किया अंतिम संस्कार

Nojawan

बठिंडा, कोरोना पोजटिव थर्मल प्लांट के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर कुलदीप कुमार गर्ग (59 वर्ष) पुत्र राम जी दास गर्ग निवासी ए.57, थर्मल कालोनी की जो दिल्ली हार्ट अस्पताल में उपचाराधीन थे की मौत हो गई। कुलदीप गर्ग 12 दिसंबर को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल हुए थे। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, वालंटियर जसकरण रॉयल, राकेश जिंदल, जनेश जैन, अंकित कुमार, विशाल चैहान, बॉबी ने शव को स्थानीय दाना मंडी स्थित शमशान भूमि में पहुंचाया तथा पीपीई किट्स पहन कर मृतक का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर मृतक के परिजन भी उपस्थित थे।

गौवंश को हरा-चारा प्रदान किया
समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा द्वारा बेसहारा गौवंश की सेवा को लगातार जारी रखते हुए बेसहारा गौवंश को हरा-चारा प्रदान किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष दीपक बांसल तथा सेवादार सुरिंदर कुमार टीटी की अगुवाई में जीवन कुमार, नोमेश कुमार, देवराज गोयल, वरिंदर बांसल, अमरिंदर सिंह, सत्यावान ने रोजाना की तरह सुबह 4 बजे हरा चारा कुतर कर तैयार किया तथा बेसहारा गौवंश को हरा चारा प्रदान किया।

जरूरतमंद/बेसहारा के लिए बूट तथा जुराबें प्रदान की

Nojawan

जरूरतमंद/बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में दानी सज्जन नरेश धीर द्वारा 20 जोड़े बूट तथा जुराबें संस्था को प्रदान की गई। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, सदस्यों राकेश जिंदल, अंकित कुमार ने दानी सज्जन का आभार प्रकट किया।

कोरोना पोजटिव की मौत, संस्था ने किया अंतिम संस्कार

Nojawan

बठिंडा ग्रीन एवन्यू निवासी लछमण दास गुप्ता पुत्र बनारासी दास (गुप्ता मोटर्स वाले) कोरोना की चपेट में आने के बाद करीब 10 दिन पहले बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उनके परिजनों द्वारा लछमण दास को लुधियाना अपोलो अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया जहां शनिवार को लछमण दास की मौत हो गई। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस टीम ने सेहत विभाग के कर्मचारियों को साथ ले जा कर लुधियाना से मृतक लछमण दास का शव बठिंडा दाना मंडी स्थित श्मशान भूमि में पहुंचाया जहां संस्था के राकेश जिंदल, विशाल चैहान, बॉबी, जसकरण रॉयल, अंकित कुमार, सोनू माहेश्वरी, जनेश जैन ने मृतक का अंतिम संस्कार करवाया। इस मौके पर मृतक के परिजन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *