ग्रोवर अस्पताल में 70 स्वास्थय कर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

बठिंडा, पंजाब स्वास्थय विभाग द्वारा ग्रोवर हस्पताल में लगाए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण केंन्द्र में सत्तर स्वास्थय कर्मीयों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
बठिंडा विकास मंच द्वारा प्रधान राकेश नरूला, शाम कुमार शर्मा चेयरमैन सुरक्षा हैल्पर ने टीकाकरण केंन्द्र का दौरा किया तथा डॉ. शवेता ग्रोवर, डॉ. समीर ग्रोवर को बधाई दी क्योंकि उन्होंने सभी सुरक्षा मानकों को अपनाकर टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाया।
स्वास्थय विभाग की मैडीकल टीम की निगरानी में सम्पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम अच्छे से आयोजित हुआ, सभी स्वास्थय कर्मियों ने टीकाकरण उपरांत 30 मिनट आराम किया फिर वे अपने-अपने काम पर लौट गए।
मंच प्रधान राकेश नरूला ने बताया कि सभी को वैक्सीन प्रति फैलाए जा रहें भ्रम में न फंस कर इसका लाभ उठाना चाहिये।

