पालतू पिटबुल कुत्ते ने लड़के को काट खाया

बठिंडा, स्थानीय प्रताप नगर में एक घर में पाले हुए पिटबुल कुत्ते ने एक 15 वर्षीय लड़के को पैर के पंजे से काट खाया। लड़के की चीखें सुनकर स्थानीय लोगों ने लाठियां और डंडे मार कर बड़ी मुश्किल से लड़के को बचाया।
घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम राजिंदर कुमार ने गंभीर स्थिति में घायल लड़के पारस 15 वर्षीय को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार करवाया।

