Bathinda News

कार तथा बाइक की टक्कर में बच्चे सहित दो घायल

Nojawan

बठिंडा, डबवाली रोड़ पर गुरूसर सेहनेवाला के समीप कार की टक्कर से बाइक चालक तथा बाइक सवार 10 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजेसवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर अंकित कुमार, निर्भय सिंह एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान लड्डूराम (38 वर्ष) पुत्र चेतराम तथा विकास (10 वर्ष) पुत्र प्रेम कुमार निवासी डबवाली के तौर पर हुई।