Bathinda News

कोरोना के प्रति लापरवाही हो सकती है गम्भीर

Kartar Singh Jaura

बठिंडा, पंजाब स्वर्णकार संघ और पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के हैड कारोबार और व्यापार में मंदी के कारण बिगड़ी हुई स्थिती पर हुई मीटिंग में ज्वैलर्स व्यापारियों को स्वर्णकार संघ के नैशनल प्रैजीडैंट तथा व्यापार मंडल के स्टेट चेयरमैन करतार सिंह जौड़ा ने संबोधन किया। श्री जौड़ा ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले 10 महीनों में देश का प्रत्येक व्यक्ति बहुत मुश्किल से गुजारा कर रहा है और आज भी कोरोना का प्रकोप समाप्त नहीं हुआ है। मार्च 2020 से कई महीने तक सोना-चांदी का कारोबार तथा और कई व्यापार पूर्ण तौर पर बंद रहने के कारण ज्वैलर्स तथा और कई दुकानदारों की रोजी रोटी के भी लाले पड़े थे। ऐसे हालात में केंन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की ओर से व्यापारियों को कोई सहायता नहीं दी गई थी। अगर फिर से कोरोना प्रकोप बढ़ गया तो कुछ दुकानदार/कारीगरों की हालत भीख मांगने वाली हो जाएगी।

बीमारी छिपा रहे हैं लोगः-

श्री जौड़ा ने कहा कि अभी भी हजारों लोग कोरोना संक्रमण की बिमारी को छिपाकर, सेहत विभाग, पुलिस, प्रशासन को बताए बिना ही अपने अपने घरों में होम आईसोलेट हो रहे हैं जिनकी देख रेख के लिए सेहत विभाग को कोई जानकारी नहीं होती। जब मरीजों की हालत ज्यादा बिगड़ जाती है तो उनका कोरोना पॉजिटिव होना पता चलता है। तब तक उनके घरों का वेस्ट सामान्या वेस्ट के साथ ही हूपरों मे डाला जाता है।

भयानक रूप धारण कर सकती है लापरवाहीः-

श्री जौड़ा ने कहा कि भारत सरकार के सेहत मंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री व सेहत मंत्री को पत्र जारी करके मांग की गई है कि कोरोना वायरस की भयानक बिमारी से जनता की सुरक्षा और हूपरों में कचरा उठाकर ले जाने वाले कर्मचारियों के बचाव के लिए योग्य कदम उठाए जाऐं क्योकि हम इतने लापरवाह हो चुके हैं कि खुशी और गमी के समागमों में तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस रखना, मास्क लगाना तथा सैनेटाईज करना भूल रहें है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार के सेहत विभाग की और से कोविड का बचाव करने के लिए राज्य सरकारों को ना तो प्रर्याप्त फाईनैंशल ग्रांट दी जा रही है और ना ही योग्य उपाय किए जा रहे हैं। नियमों में मिल रही ढील व हमारी लापरवाही कभी भी खतरनाक साबित होकर भयानक रूप धारण कर सकती है।

क्या कहते हैं डाक्टरः-

श्री जौड़ा ने कहा कि इस विषय पर एस.एम.एस मैडीकल कालेज जयपुर के श्वास रोग विशेषज्ञ व कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. नरेन्द्र खिप्पल ने कहा है कि चाहे कुछ समय से कोरोना पेशेंट की ओ.पी.डी. तो कम हो गई है लेकिन अब भी कोरोना संक्रमण फैलना बंद नहीं हो रहा है। डॉ. खिप्पल की ऐडवाईज के अनुसार होम आईसोलेट पेशेंट के घरों से उठाया वेस्ट निस्तारन भी उचित ढंग से होना चाहिए। उनके घरों से उठाया हुआ बायोमैडीकल वेस्ट सामान्य कचरे से अलग रखकर प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए विशेष वेस्ट कलैक्शन स्टाफ द्वारा ही खत्म करना चाहिए। वेस्ट लेकर जाने वाले हुपरों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी मरीजों के घरों की विषेश जानकारी होनी जरूरी है ताकि देश वासियों को तथा हूपर कर्मचारियों को कोविड संक्रमण होने से बचाया जा सके। देश के सभी राज्यों में कोरोना वायरस की बिमारी को जड़ से खत्म करने के लिए योग्य उपाय किए जाने बहुत आवश्यक है। कहीं ऐसा ना हो कि हमारी लापरवाही के कारण इस बिमारी की वैक्सीन/ मैडीसन उपलब्ध होने से पहले ही यह बिमारी फिर से जानलेवा साबित हो जाऐ।