Bathinda News

जरूरतमंदों के साथ जन्मदिन मनाया

Society

बठिंडा, समाजसेवी संस्था श्री गणेश वेल्फेयर सोसाइटी बठिंडा की प्ररेणा से बसंत सिंह सिद्धू ने अपने जन्मदिन के शुभअवसर पर जरूरतमंद / झूगी-झोंपडियों मे रहने वाले छोटे बच्चो को समोसे, बिस्कुट और केक खिलाया। संस्था की तरफ से कुछ दिन छोड कर झुगी-झोंपडियों मे रह रहे छोटे-छोटे बच्चो के लिए खाने पिने का समान बांटा जा रहा है और संस्था के वलांटियर हमेशा ही अपने घर की खुशीयां इन जरूरतमंद बच्चो के साथ ही सांझी करते आ रहे है।

Society

इस बच्चो को अप्पू सोसाईटी द्रारा शाम के समय पढाया जाता है अप्पू सोसाईटा द्रारा संस्था का तहे दिल से धन्यवाद किया गया । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आशीष बांसल, विनय गर्ग, संजीव गुप्ता, लवप्रित सिंह सिद्धू, केवल कृष्ण उपस्थित रहे।