Bathinda News

कोरोना पॉजिटिव की मौत सहारा ने किया संस्कार

Sahara

बठिंडा, गोल्ड मेडिका अस्पताल पावर हाउस रोड बठिंडा में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मेजर सिंह पुत्र राम सिंह (54) वासी जोगिया वाला तहसील डबवाली जो कोरोना पॉजिटिव होने के कारण 2 जनवरी को अस्पताल में दाखिल हुआ था की 10 तारीख को अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मृत्यु हो गई। जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मणिकरण शर्मा, जग्गा सहारा, पंकज कुमार बठिंडा से मेजर सिंह का शव लेकर गांव जोगिया वाला पहुंचे जहां शमशान भूमि में सहारा टीम ने पी.पी.ई. किटस पहन कर परिजनों की उपस्थिति में पूरे सम्मान के साथ मेजर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।