Bathinda News

वाहन खड़ा करने को ले कर हुए विवाद में आधा दर्जन लोग घायल

Nojwan

बठिंडा, कोर्ट रोड़ पर रात करीब 12.30 बजे आमने-सामने रहने वाले दो गुटों में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर लोहे की राडों, डंडों तथा सरियों से हमला करके एक दूसरे को घायल कर दिया। इस झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर जनेश जैन, राकेश जिंदल, रवि बांसल सहित मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान गगन कुमार पुत्र नोथैली राम, रूपेश कुमार पुत्र निरंजन कुमार, राजेश कुमार पुत्र सत्तो राम, सुभाष कुमार पुत्र सत्तो राम, नदीम पुत्र यातून तथा मोसीन पुत्र यजूदीन के तौर पर हुई।